Deoghar: 30 पुराने और जर्जर धर्मशाला और भवन मालिक को एसडीओ ने जारी किया नोटिस

देवघर: पुराने और जर्जर मकानों के ढहने की लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए एसडीओ रवि कुमार ने 30 पुराने धर्मशाला और भवन मालिकों को नोटिस जारी किया है. एसडीओ ने  कहा है कि उक्त धर्मशाला और भवन काफी जर्जर अवस्था में है, जिससे वह कभी भी गिर सकता है. पूर्व में भी उक्त धर्मशाला और भवन मालिकों को नोटिस निर्गत किया गया था और निर्देशित किया गया था कि देवघर नगर निगम से सम्पर्क स्थापित कर भवन उपनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत अपने भवनों की जांच कराते हुए उसकी मरम्मत एवं जर्जर मकान को तोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. लेकिन एसडीओ के नोटिस को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया. इस कारण दोबारा नोटिस भेजा गया. एसडीओ का कहना है कि महाशिवरात्रि के दिन शहर में काफी भीड़-भाड़  होने वाली है.

इसे भी पढ़ेः Deoghar: जसीडीह में एक नाबालिग समेत आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार

इसलिए उक्त भवन मालिक नगर निगम से संपर्क स्थापित करे और पुराने व जर्जर मकानों को तोड़ने, मरम्मत की दिशा में कार्रवाई करें. उक्त आदेश का अनुपालन नहीं करने की स्थिति और जर्जर भवन, धर्मशाला से किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर उसकी व्यक्तिगत जिम्मेवारी संबंधित भवन मालिक पर होगी. जिसके बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-152 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले टावर चौक पर एक पुराना मकान ढह गया था, जिसमें दुकानदार चोटिल हो  गया था. वहीं जुलाई-2024 में सीता होटल के पास एक पुराना मकान गिर जाने से 9 लोग दब गए थे, जिसमें तीन की मौत हो गई थी.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Bahragora : जेएमएम प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी का किया सम्मान, क्षेत्र की सुरक्षा पर की चर्चा

बहरागोड़ा : पूर्वांचल झामुमो मंडल कमेटी के वरिष्ठ नेता दीपक महापात्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी कुमार इन्द्रेश से मुलाकात कर उनको पुष्पगुच्छ से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time