Deoghar: जसीडीह में एक नाबालिग समेत आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार

आरोपियों के पास से 14 मोबाइल और 18 सिम बरामद

देवघर: देवघर पुलिस ने जसीडीह थाने के पागलबाबा मंदिर के रेलवे फाटक के पास जंगल में शनिवार को छापेमारी कर एक नाबालिग समेत आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से 14 मोबाइल 18 सिम बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में नूर आलम (उधोडीह, मारगोमुंडा), विष्णु दास (बहराडीह, कुंडा), योगेंद्र यादव, नुनदेव यादव (दोनों चितरपोका, मोहनपुर), अजय दास, विजय दास (मसनजोरा, जसीडीह), तौहिद अंसारी (महापुर, सोनारायठाढ़ी) व एक नाबालिग शामिल हैं. देवघर एसपी सह डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग को सूचना मिली थी कि पागलबाबा मंदिर के रेलवे फाटक के पास जंगल में साइबर अपराधियों का अड्डा है, जहां से पूरे देश में ठगी हो रही है. इस सूचना के आधार पर एसपी ने एक टीम का गठन किया, जिसमें साइबर थाने के इंस्पेक्टर  कृष्णानंद सिंह, दारोगा टेकलाल महतो व पुलिस बल शामिल थे. टीम ने रेलवे फाटक के पास के जंगल में छापेमारी की तो आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए.

कैशबैक का झांसा देकर करते थे ठगी

पुलिस ने बताया कि ये लोग फर्जी बैंक, कस्टमर केयर, सरकारी पदाधिकारी बनकर लोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते थे. जांच में दो तरह से ठगी करने की बात सामने आई है, जिसमें बैंक के ग्राहकों को उनके वहाट्सएप के माध्यम से फ्रॉड लिंक भेजकर उनके खाते  की आॅनलाइन लॉगिन कर ठगी करते थे. फर्जी फोन-पे, पेटीएम, कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक का झांसा देकर फोन-पे गिफ्ट कार्ड के जरिए ठगी करते थे.

इसे भी पढ़ेः Deoghar: लूटपाट में नंदन पहाड़ रेलवे पुल के पास महिला की गला रेत कर हत्या


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र से 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time