Road Accident : सेंट्रल बैंक सिमरा मोड़ शाखा की महिला हेड कैशियर की हादसे में मौत

 बाइक से परिचित के साथ बैंक जा रही थी नेहा सिन्हा

देवघर: मधुपुर अनुमंडल के पथरोल थाना क्षेत्र के कल्होड़ मोड़ के पास मंगलवार को बाइक और माल वाहक मैजिक वैन की टक्कर में सेंट्रल बैंक, सिमरा मोड़ शाखा की हेड कैशियर नेहा सिन्हा (38) की मौत हो गई. मृतका मूल रूप से पटना की रहने वाली थी और वर्तमान में गिरिडीह के बरमसिया कर्बला रोड स्थित अपने मायके में रह रही थी. महिला के पति ऋषि अंबष्ट आरा (बिहार) में आयकर विभाग में कार्यरत हैं. नेहा सिन्हा हर दिन गिरिडीह से मधुपुर ट्रेन से आना-जाना करती थी. मधुपुर से सिमरा मोड़ के पास रहने वाले एक परिचित के साथ बाइक से मंगलवार सुबह में ब्रांच जा रही थी.

इसे भी पढ़ेः Baharagoda: सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौत

इसी दौरान कोल्होड़ मोड़ के पास सामने से आ रही माल वाहक मैजिक ने धक्का मार दिया, जिसमें नेहा बुरी तरह से जख्मी हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से नेहा को इलाज के लिए मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नेहा सिन्हा अपने पीछे दो पुत्रों को छोड़ गई है. मृतका अपने दो बेटे, मां एवं भाई निशांत कुमार के साथ मायके में रहती थी और गिरिडीह में ही बच्चों को पढ़ा रही थी. हादसे के बाद महिला के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time