बहरागोड़ाः बांसदा चौक के समीप कार के चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक मुटुरखाम पंचायत अंतर्गत जाड़ापाल गांव निवासी दिव्येंदु गिरि( 55) की मृत्यु हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर केड़ूकोचा साप्ताहिक हाट सब्जी लाने के लिए जा रहे थे, तभी टाटा से खड़गपुर जा रहे मारुति स्विफ्ट गाड़ी (JH 05DN 8966) ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने कार को अपने कब्जे में लेते हुए पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने हाईवे पेट्रोलिंग वाहन द्वारा दिव्येंदु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया. उधर मृतक के परिजनों को सूचना मिलते ही रो- रो कर बुरा हाल हो गया है. मृतक व्यक्ति अपने पीछे पत्नी, दो लड़की तथा एक चौदह साल का लड़का कुशल मोहन गिरि को छोड़ गए.
इसे भी पढ़ेः Baharagora : ईटामुड़ा गांव में चौबीस प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू
There is no ads to display, Please add some



















































