Gumla : गुमला में बेटियों के सामने पिता की गला रेत कर हत्या

गुमला : झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के पोगरा गांव मंगलवार का दिन अत्यंत ही भयावह रहा। यहां एक पिता की उसकी दो मासूम बेटियों के सामने हत्या कर दी गई। 36 वर्षीय प्रसाद साहू अपनी बेटियों सरस्वती कुमारी और पूजा कुमारी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तभी पांच अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

जंगल में घात लगाकर बैठे थे हत्यारे

प्रसाद साहू अपनी बेटियों को लेकर जैसे ही पोगरा और ऊंचडीह जंगल के बीच पहुंचे, दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच नकाबपोश अपराधियों ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने प्रसाद के सिर पर पिस्तौल तान दी और धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया। यह खौफनाक मंजर दोनों बच्चियों की आंखों के सामने हुआ।

बेटियों ने भाग कर गांव वालों को दी खबर

पिता की हत्या के बाद, अपराधी बच्चियों की ओर बढ़े, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए वहां से भागकर गांव में शरण ली। सरस्वती ने गांव वालों को घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि सभी अपराधियों के चेहरे ढके हुए थे, इसलिए उन्हें पहचानना मुश्किल था।

 इलाके में दहशत

 

घटना की सूचना मिलते ही रायडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रसाद साहू एक ऑटो चालक थे और रोजाना अपनी बेटियों को स्कूल छोड़ने जाते थे। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Jamshedpur : 15 अगस्त को गोपाल मैदान में उपायुक्त फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, डीसी-एसएसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा। समारोह को लेकर परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time