Deoghar : जमीन विवाद में प्रभारी प्रधानाध्यापक की बम मारकर हुई थी हत्या, एक गिरफ्तार

13 फरवरी को मधुपुर के पिपरासोल में हुई थी वारदात.

देवघर : मधुपुर के महुआडाबर मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह शिक्षक नेता संजय दास की बम मारकर हत्या मामले में पुलिस ने बलदेव राय को नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बलदेव मधुपुर के धमना फतेहपुर का रहने वाला है। बलदेव मधुपुर के धमका कोठी की देखभाल करते हैं और इसी कोठी की बेसकीमती जमीन को लेकर सुपारी देकर संजय कराने की हत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस हत्या के कारणों को स्पष्ट नहीं कर रही है।

इसे भी  पढ़ें :  Gamhariya : एससी-एसटी केस के निपटारे के लिए अलग कोर्ट की मांग

वारदात में प्रयुक्त बाइक को उसके घर से बरामद किया गया

मधुपुर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक को उसके घर से बरामद कर लिया है। पुलिस का दावा है कि बलदेव राय ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हालांकि किस रूप में बलदेव राय की हत्या में संलिप्तता है, इसे पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है। वारदात के बाद पुलिस के खिलाफ मधुपुर के लोगों में भारी आक्रोश था। परिजनों ने दो बार अलग-अलग स्थानों पर सड़क जाम भी कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन को लोगों को समझाने-बुझाने के लिए जाम स्थल पर आना पड़ा था। दोनों मंत्रियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, तब जाकर मामला शांत हुआ था।

इसे भी  पढ़ें :  Baharagora : ईटामुड़ा गांव में चौबीस प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू

इंस्पेक्टर देवेश भगत के नेतृत्व में बनी थी एसआईटी

उधर, अनुसंधान कांड की गंभीरता को देखते हुए मधुपुर एसडीपीओ ने मधुपुर अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर देवेश भगत के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया था, जिसमें मधुपुर थानेदार त्रिलोचन तामसोय, पाथरोल थानेदार दिलीप कुमार बिलुग, बुढ़ई थानेदार शकील अहमद, मधुपुर थाने के दारोगा शौकत खान, शंकर कुमार रजक, जमादार सामंत कुमार, सिपाही राजीव मुर्मू, मो. आजाउद्दीन को शामिल किया गया था। एसपी ने बताया कि एसआईटी के सदस्यों द्वारा काफी लगन एवं परिश्रम से कार्य किया गया। फलस्वरूप कांड का उद्दभेदन एवं गिरफ्तारी संभव हो पाई।

इसे भी  पढ़ें :  Baharagora : धाधिका गांव में एक साल से सोलर पंप खराब, पेयजल संकट


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time