Baharagora : धाधिका गांव में एक साल से सोलर पंप खराब, पेयजल संकट

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सकरा पंचायत अंतर्गत धाधिका (गड़ंगी) गांव के लोग विगत एक वर्ष से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं. गांव में लगभग 25 परिवार निवास करते हैं. जिसकी सुधी आज तक किसी ने नहीं ली. ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर संबंधित विभाग को अवगत कराया है. आज तक केवल आश्वासन ही मिला है. लोगों ने कहा कि एक साल से सोलर पंप खराब पड़ा हुआ है. यहां के लोग खेतों में लगे सिंचाई नलकूप से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं. आज तक मरम्मत नहीं कराया गया.   लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं. गर्मी की दस्तक देते ही गांव में पानी की किल्लत होनी शुरू हो गई है. लोगों ने जल्द से जल्द पंप की मरम्मत कराने की मांग की ताकि लोगों को पेयजल उपलब्ध हो सके.

इसे भी  पढ़ें : Chakulia : नगर पंचायत के दिघी गांव के उलडीह टोला में छह माह से जल मीनार खराब, कुआं के भरोसे 13 परिवार

Spread the love

Related Posts

Bahragora : विकास की नई उड़ान: बहरागोड़ा में आधुनिक गोदाम गृह और संपर्क सड़क का शिलान्यास

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए बुधवार को विधायक समीर मोहंती ने पाथरी और मौदा पंचायत को दो बड़ी सौगातें दीं। पाथरी गांव में…

Spread the love

Jadugora : परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में आरटीई के तहत लौटरी से नौनिहालों का नामांकन का विरोध तेज, झामुमो नेता नै आंदोलन की दी चेतावनी

जादूगोड़ा : परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में शिक्षा के अधिकार तहत लौटरी से नौनिहालों का नामांकन का विरोध तेज हो गया है। इधर स्कूल प्रबंधन ने लौटरी प्रथा से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time