Gamharia : घर में आग लगने से बाल-बाल बचा परिवार, सामग्री जलकर हुई राख

यशपुर पंचायत के उदयपुर गांव में हुई घटना

गम्हरिया : गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर पंचायत के उदयपुर निवासी शंकर महतो व उसके भाई दीपक महतो के घर में अचानक आग लग गयी. उक्त घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना की सूचना पाकर पहुंची पंचायत की मुखिया पार्वती सरदार व समाजसेवी राजेश महतो ने घटना पर दुःख प्रकट किया. साथ ही पीड़ितों से घटना की जानकारी लेते हुए सरकारी स्तर पर सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया. जानकारी के अनुसार घटना के वक्त दोनों परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में थे. इसी दौरान घर से अचानक धुआं निकलते देखा गया. जब तक सदस्य कुछ समझ पाते, तब तक आग आग लग गयी. घटना के दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर का सामान जलकर राख हो गयी थी. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. वहीं उक्त घटना में पीड़ितों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़ें : Gamharia : बड़ा कांकड़ा में आंधी-पानी से निर्माणाधीन अबुआ आवास क्षतिग्रस्त

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन सोशल जस्टिस संगठन ने उपायुक्त को किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  संयुक्त मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास एवं झारखंड टीम के द्वारा जिला उपायुक्त राजीव रंजन को पुष्प गुच्छ एवं…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा की कला-संस्कृति को मिलेगा डिजिटल मंच, डॉ. दिनेश सारंगी ने किया ओड़िया एलबम और भक्ति गीत का विमोचन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा क्षेत्र की समृद्ध कला और संस्कृति को एक नई ऊंचाई देने तथा स्थानीय कलाकारों को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की शुरुआत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time