सेप्टिक टैंक सफाई वाहन खरीद के लिए मिलेगी सब्सिडी.
जमशेदपुर : नमस्ते योजना के तहत जुगसलाई नगर परिषद के 25 में सफाई कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी उपकरण और सुविधाएं प्रदान की गईं. इसके तहत कर्मचारियों को पीपीई किट दी गईं, किट में वर्दी, जूते, हेलमेट, रिफ्लेक्टिव जैकेट, दस्ताने और मास्क जैसे सुरक्षा उपकरण थे. इसके अतिरिक्त, नमस्ते योजना के तहत सफाई कर्मचारियों को कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वास्थ्य बीमा कवर अन्य लाभों से जोड़ा जाएगा. इस आयोजन का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था. उन्हें उचित संसाधन और उपकरण प्रदान करना था, इससे वे अपने कार्य को सुरक्षित और कुशलतापूर्वक कर सकेंगें. कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि जो सफाई मित्र सेप्टिक टैंक सफाई वाहन खरीदना चाहते हैं, उन्हें सब्सिडी के माध्यम से यह वाहन उपलब्ध कराया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : उपायुक्त के निर्देश पर कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला आयोजित
There is no ads to display, Please add some



















































