Jamshedpur: JNAC ऑफिस गेट से चोरी हुई बाइक बरामद, युवक भेजा गया जेल

जमशेदपुर:  साकची थाना क्षेत्र में हुई बाइक चोरी का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चोरी गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। ओलिडीह थाना क्षेत्र के बहांहादरी निवासी देवराज कुमार (25), पिता हिरालाल यादव ने 21 सितंबर को साकची थाना में आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर की सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने अपनी स्पलेण्डर बाइक (नंबर JH05 DS 4774) जेएनएसी ऑफिस के WSO गेट के पास खड़ी की थी और टाटा कंपनी काम पर चले गए थे। जब वे दोपहर करीब 1:50 बजे लौटे तो बाइक गायब थी।

काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस आधार पर थाना कांड संख्या-147/25, दिनांक 21.09.2025, धारा-303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर रमेश राम को सौंपी गई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी गई बाइक को बरामद कर लिया और आरोपी रोहित गोराई (24), निवासी सीतारामडेरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और इस तरह की घटनाओं पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। जब्त सामान में स्पलेण्डर मोटरसाइकिल को सूचीबद्ध किया गया है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टेंपो से टकराकर गिरी दीवार – नौ वर्षीय बच्ची की मौत, चालक फरार 

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : राशन डीलर मिकी हांसदा के घर से डेढ़ लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुंडी तोड़कर नकद व आभूषण ले उड़े चोर, थाना प्रभारी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण घर सूना पाकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, लाखों के गहने और नकदी गायब…

Spread the love

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *