Adityapur: इसरो के संस्थापक सदस्य काशीनाथ सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, मई में होगा उद्यमी सम्मेलन

आदित्यपुर: औद्योगिक संगठन इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) की मासिक कार्यसमिति बैठक सोमवार को होटल मधुबन, जमशेदपुर में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत स्वर्गीय काशीनाथ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई, जो लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव और इसरो के संस्थापक सदस्य थे।

काशीनाथ सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने स्वर्गीय काशीनाथ सिंह के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उद्योग जगत में उनके योगदान को अपूरणीय क्षति बताया। उनके पुत्र पंकज सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। समिति ने सर्वसम्मति से पंकज सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया।

गतिविधियों की समीक्षा और आगामी योजनाएं
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रुपेश कतरियार ने की, जबकि महासचिव संदीप मिश्रा ने विगत दो माह की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को इंडिगो मोटर्स को बैंक द्वारा सील किए जाने की स्थिति में इसरो के सदस्य एकजुट हुए और बैंक अधिकारियों से संवाद कर कंपनी को राहत दिलाई।

JIADA, जुस्को, जीएसटी और औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इन समस्याओं से उद्योगों को हो रहे व्यावसायिक नुकसान पर चिंता जताई गई।

मई में होगा उद्यमी सम्मेलन
बैठक में सर्वसम्मति से मई महीने में एक उद्यमी सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के उद्योगपति शामिल होंगे। इसका उद्देश्य उद्योगों के समक्ष आ रही चुनौतियों और समाधान पर सामूहिक चर्चा करना है।

समिति ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना की कड़ी निंदा करते हुए शहीद सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। साथ ही, सरकार से सख्त कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई।

बैठक में प्रमुख रूप से ये सदस्य रहे उपस्थित
इंद्रदेव प्रसाद, रुपेश कतरियार, समीर सिंह, विकास गर्ग, संदीप मिश्रा, बिनय सिंह, सौरव चौधरी, पंकज झा, राजीव शुक्ला, इंद्रजीत सोखी, राजेंद्र मोदी, अवनीत मूतरेजा, असीम कांडुलना, अरुण प्रसाद, शंभू मोदी, प्रदीप विजय श्रीवास्तव, शशि सिन्हा, कुमार विवेक, विवेक गर्ग, मनोज सिंह, राकेश कुमार, तरुण अदक, नीरज मिश्रा और गौतम महापात्र।

इसे भी पढ़ें : Adityapur: श्री श्री सार्वजनिक बजरंग अखंड अखाड़ा की बैठक, मंदिर के पुजारी को हटाने का निर्णय

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में पहुंचा नदी का पानी, मानगो के निचले इलाके का विधायक सरयू राय ने किया दौरा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक हो गई है। स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, प्रदेश संगठन मंत्री बने राजेश पसारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर चांडिल निवासी राजेश पसारी को झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश संगठन मंत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time