Adityapur : जनकल्याण मोर्चा ने आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की

आदित्यपुर: आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का करोड़ो रुपये खर्च कर, भव्य विस्तारीकरण के बाद आदित्यपुर हटिया ट्रेन को आज से चालू कर आदित्यपुर के लोगों को लॉलीपॉप  दिखाएं दिखाया जा रहा है.  आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा रांची या हटीया जाने में जीतना समय लगता है, उससे दो घंटे पहले कोई भी व्यक्ति दोपहिआ या चारपहिआ वाहन से आदित्यपुर से रांची पहुंच जायेगा, फिर इस ट्रेन का क्या फ़ायदा?,

1 मई को ठोस निर्णय लिया जाएगा

जनकल्याण मोर्चा ने कहा कि जब आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण 31 जनवरी वर्ष 2025 को पूरा हो चुका है तो फिर 3 महीने बीतने के बाद भी अभी तक सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर नहीं हो रहा है । यहां के लोगों का तिरस्कार हो रहा है.  सरकार का करोड़ों रुपये खर्च होना बेकार साबित हो रहा है । जनकल्याण मोर्चा ने कहा कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से कौन-कौन सी ट्रेन खुलेगी यह उनका विभागीय मामला है । लेकिन यहां से गुजरने वाली हर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर अबिलम्ब सुनिश्चित की जाए. इसके लिए जनकल्याण मोर्चा मजदूर दिवस के दिन 1 मई को बैठक कर ठोस निर्णय लेगा. मौके ओम प्रकाश, अधिवक्ता एवं अध्यक्ष, , एवं शारदा देवी, कार्यकारी अध्यक्ष, जन कल्याण मोर्चा के लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Sagarika-Zaheer Become Parents: क्रिकेटर जहीर और सागरिका के घर गूंजी किलकारी, इंस्टाग्राम पर शेयर की बेटे की पहली झलक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *