Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम में जिला स्तर पर “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” आयोजित

 

 चाईबासा : महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में नागरिकों के शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावकारी ढंग से निवारण हेतु पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला में जिला स्तर पर “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” पुलिस केन्द्र, चाईबासा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मॉनिटरिंग हेतु पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार मनोज रतन चौथे (भापुसे), पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, उपस्थित रहे। साथ ही आशुतोष शेखर, (भापुसे०), पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, अनुमडल पदाधिकारी, सदर, चाईबासा के साथ-साथ पुलिस उपाधीक्षक (मु०), चाईबासा /अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर / चक्रधरपुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

नशीले पदार्थों के सेवन,बिक्री की रोकथाम की जानकारी दी गई

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करते हुए आईईडी का पहचान, बचाव तथा झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए जागरूक किया गया। “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत गुमशुदा बच्चों एवं महिला सुरक्षा संबंधित कानून, पीड़ितों मुआवजा, नये आपराधिक कानून के अन्तर्गत जीरो एफआईआर (जीरो फिर) एवं ऑन लाईन एफआईआर० (ऑनलाइन फिर) प्रणाली, डायल 112 तथा 1930 (साइबर फॉड), एस०सी०/एस०टी० अत्याचार निवारण अधिनियम, डायन प्रथा, सम्पतिमूलक अपराध, सड़क सुरक्षा, साईबर आपराधियों द्वारा ठगी के तरीके तथा अवैध रूप से नागरिकों से डिपोजिट प्राप्त करने वाली संस्था चिटफंड, मानव तस्करी, नशीले पदार्थों का सेवन/बिक्री की रोकथाम आदि के बारे में जानकारी दी गई।

शिकातयों की सुनवाई एवं पंजीकरण किया गया

पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा एवं मुख्य अतिथि पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा महोदय द्वारा भी आमजनों को सम्बोधन के पश्चात् शिकातयों की सुनवाई एवं पंजीकरण आरंभ किया गया। आज इस कार्यक्रम में समस्त चाईबासा जिला से कुल 16 शिकायत प्राप्त हुए, जिनका पंजीकरण करते हुए प्राप्ति रसीद दिया गया तथा त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित थाना प्रभारी एवं वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस केन्द्र, चाईबासा में जन शिकायतों का पंजीकरण हेतु 03 स्टॉल लगाये गये।

इसे भी पढ़ें : Chandil: बुरुहातू में ग्राम प्रधान को षड़यंत्र कर हटाने का किया जा रहा है प्रयास, मानदेय से वंचित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पूर्व सीेएम चंपाई सोरेन को टीएमएच से मिली छुट्टी, कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य की ली जानकारी

जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को टीएमएच से छुट्टी मिल गई है. स्वास्थ्य में सुधार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर पर…

Spread the love

Potka : ब्रेन मलेरिया से छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, निदान क्लिनिक को नोटिस

दस्तावेज नहीं दिखा सके फार्मासिस्ट, दो दिनों में जवाब देने का निर्देश पोटका : पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्रा लख्खी सरदार की ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time