Adityapur: कश्मीर आतंकी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, झामुमो ने श्रद्धांजलि सह कैंडल मार्च निकाला

आदित्यपुर: रविवार शाम, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरायकेला जिला कमेटी द्वारा आदित्यपुर में कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में झामुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या उपस्थित थी.

पाकिस्तान पर कठोर कार्रवाई की मांग
कैंडल मार्च के दौरान सभी ने एक सुर में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की घोर निंदा की और पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की. झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने कहा कि आतंकियों ने निर्दोष सैलानियों की निर्मम हत्या कर भारत को ललकारा है. भारत सरकार को इसका करारा जवाब देना चाहिए.

भारत को पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए
कार्यक्रम में झामुमो नेता और विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशी गणेश महली ने कहा कि अब समय आ गया है जब भारत को पाकिस्तान पर हमला करना चाहिए और उसे घुटने पर लाने का काम करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो शहीद परिवारों के साथ खड़ा है और हर संभव मदद करेगा.

कार्यक्रम के अंत में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया.

मुख्य उपस्थित लोग
इस श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय सचिव गणेश चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शेख फरीद, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, पवित्र बर्मन, राजेश लाहा, युवा नेता सन्नी सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, भगलु सोरेन, शेख हसन, अमृत महतो, लालबाबू सरदार, प्रदीप बारीक, सोनामुनि लोहार, वैजयंती बारी और कई महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 51 यूनिट रक्त एकत्रित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

जमशेदपुर : साऊथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 जो मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजन किया गया था ,में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time