Jamshedpur: शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 51 यूनिट रक्त एकत्रित

जमशेदपुर: आज मानगो संत कुटिया गुरुद्वारा साहिब में सिखों के 9वें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर प्रथम बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 51 यूनिट रक्त एकत्र किया गया.

गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और सेवा का संगम
रक्तदान शिविर में नानक प्याऊ गुरुद्वारा साहिब दिल्ली के प्रमुख ग्रंथि साहब ज्ञानी बच्चित्तर सिंह जी ने मुख्य रूप से भाग लिया. उनका स्वागत गुरुद्वारा के प्रधान सरदार जसबीर सिंह संधु ने पुष्पगुच्छ और शॉल देकर किया. इस अवसर पर समाज के कई प्रमुख लोग भी उपस्थित थे.

भाजपा नेता का सामाजिक योगदान
भा.ज.पा. नेता और सिख समाजसेवी सरदार चंचल भाटिया ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए आज 25वीं बार रक्तदान किया. इस प्रेरणादायक कार्य के लिए उन्हें अन्य नेताओं और उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा सराहा गया. इस अवसर पर भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, ज्ञानी बचित्तर सिंह जी, जसबीर सिंह संधु, अमोलक सिंह, राजबीर सिंह राजू, मलविंदर सिंह, जगप्रीत सिंह, गुरुचरण सिंह, चरणजीत सिंह, कमलजीत सिंह, लाट सिंह, राजपाल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नमन परिवार का गौरवशाली पल, ‘मन की बात’ से जुड़ा जमशेदपुर – PM Modi से हुआ सीधा संवाद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time