Jadugora: राजदोहा में तेज बारिश में घर पर बिजली का पोल गिरा

जादूगोड़ा : बीती रात आंधी के साथ आई तेज बारिश ने राजदोहा में भारी तबाही मचाई।  इस हादसे में 11 हजार के बिजली पोल व विशालकाय पेड़ उखड़ दिगंबर हांसदा की एस्बेस्टस की छत पर गीर गई। इस हादसे में दिगंबर हांसदा समेत उसका परिवार बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना पाकर क्षेत्र की मुखिया अनीता मुर्मू, जिला परिषद हिरण्यमय दास व भाजपा नेता लव सरदार ने घटना स्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार दिगंबर हांसदा, भूटी सरदार व गिडू सरदार से मिले व झारखंड सरकार से पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा देने की मांग की अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी। ।इस मौके पर उन्होंने पोटका विद्यायक संजीव सरदार पर निशाना साधा। ।

बिजली पोल व तार बदलने की मांग

घटना के बाद क्षेत्र की मुख्य अनिता मुर्मू, जिला परिषद हिरण्यमय दास व पूर्व जिला परिषद लव सरदार ने जमशेदपुर विद्युत प्रमंडल के एसडीओ से जर्जर तार व बिजली पोल बदलने की मांग की है। मुखिया अनिता मुर्मू ने कहा कि 50 साल पुराना बिजली का पोल लगा है इससे या पर कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। इसके पूर्व 15 साल पहले गांव के हीं रेघु सरदार( 13 साल).की मौत सड़क पर बिजली के पोल गिर जाने व उसके चपेट में आने से हुई थी।इसके अतिरिक्त कई जानवर की मौत विभागीय लापरवाही की वजह से हो चुकी। जिसे विभाग तत्काल संज्ञान में ले अन्यथा हादसे होने पर सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।

क्षतिग्रस्त घर को देखने पहुंचे अंचल कर्मी संजय महतो

 क्षति का जायजा लेने पोटका प्रखण्ड कार्यालय से अंचल कर्मी संजय महतो राजदोहा गांव पहुंचे ।  दिगंबर हांसदा, भूटी सरदार व गिडू सरदार के घर की जांच कर वापस लौट गए।  क्षतिपूर्ति घर की रिपोर्ट पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला को सौंपेगे।

दो पंचायत 24 घंटे से अंधेरे में, विभाग सुस्त

बीती रात आई तूफान के बाद 24 घंटे से नरवा पहाड़ स्थित दो पंचायत हाड़तोपा व डोमजूडी करीबन 12 हजार आबादी अंधेरे में डूब गई है। ।इस बाबत जिला परिषद हिरण्य मय दास ने बिजली विभाग से दोनो पंचायत में विद्युत आपूर्ति करनडीह ग्रिड से होती है जिसे हटाकर बांधडीह ग्रिड से जोड़ने की मांग की है । ताकि लंबी दूरी की वजह से बार-बार हो रहे हादसे को टाला को टाला जा सके।।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

    ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

    Spread the love

    Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *