गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के मुड़िया में श्रद्धालुओं द्वारा निर्मित शिव, माँ काली व शनि महाराज मंदिर का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हुआ. पहला दिन करीब 351 महिला श्रद्धालुओं ने स्थानीय तालाब से कलश यात्रा निकाल अनुष्ठान स्थल में स्थापित की गयी. दूसरे दिन वाराणसी से आये यज्ञाचार्य संजय कुमार शास्त्री, छिन्नमस्तिका आश्रम के उप यज्ञाचार्य गोवर्धन शास्त्री, बोकारो के यज्ञाधीश पंडित बाबा बड़ाल जी, पुरूलिया के पुजारी अनादि बड़ाल व बोकारो के सहयोगी पुजारी विक्की बनर्जी द्वारा मंदिर व प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी. इसके पश्चात तीसरे दिन पूर्णाहुति व भंडारा कर अनुष्ठान का समापन होगा.
There is no ads to display, Please add some



















































