Jamshedpur : शहीदों के बलिदान को सदैव नमन : काले

22 मार्च को आयोजित अखंड तिरंगा सह शहीद सम्मान यात्रा की तैयारी को लेकर जगह जगह हुईं बैठकें

जमशेदपुर : 22 मार्च को आयोजित होने वाली अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा की तैयारी को लेकर बाबूडीह, बीरू लाइन, होमपाइप, इंद्रानगर, नंदनगर, खुशबू नगर, भुइंयाडीह पार्क, करनडीह तथा नमन कार्यालय में ताइक्वांडो प्रशिक्षकों एवं विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर नमन परिवार के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक माध्यम है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर शहीदों के बलिदान को नमन करें और देशभक्ति की भावना को मजबूत बनाएं। मां भारती के वीर सपूतों के सम्मान में आयोजित यह अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा देशभक्ति, एकता और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश देगी।

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। सभी ने इस पावन यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया और आयोजन में सक्रिय सहयोग देने की बात कही।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : SSP ने छह दिन में ही बदला अपना आदेश, बर्मामाइंस से जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर बनाए गए दिलीप यादव को सौंपी गई कदमा थाना की कमान

Spread the love

Related Posts

GUA : गुवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का लिया गया संकल्प

गुवा :  गुवा थाना परिसर में गुरुवार देर शाम आगामी ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की…

Spread the love

Jamshedpur : आधुनिक समय में प्राणी संस्कारों से दूर भाग रहा है- सूदर्शनाचार्य महाराज,  तीसरे दिन कथावाचक ने शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का किया वर्णन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण श्याम मारवाड़ी मंदिर में शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन गुरूवार को कथावाचक स्वामी सूदर्शनाचार्य महाराज ने सती चरित्र, पार्वती जन्म, शिव विवाह उत्सव कथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *