वार्षिक रवीन्द्र संगीत सम्मेलन शुरू, नामचीन कलाकारों ने दी प्रस्तुति

कलाकारों ने रवीन्द्र संगीत सुनाकर लोगों को किया मंत्र मुग्ध.

जमशेदपुर : जमशेदपुर में वार्षिक रवीन्द्र संगीत सम्मेलन का तीन दिवसीय आयोजन रबीन्द्र भवन में टैगोर सोसाईटी के तत्वावधान में शुरु हुआ, मौके पर सर्वप्रथम कोलकाता के नामचीन कलाकार श्रेया गुहा ठाकुरता ने अपनी प्रस्तुति दी. रवीन्द्र संगीत के कलाकार शासा घोषाल ने भी अपनी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के पहले दिन और तीसरे कलाकार के रूप में मनोमय भट्टाचार्य ने अपनी प्रस्तुति दी. कलाकारों ने रवीन्द्र संगीत सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध किया. बता दे कि रवीन्द्र संगीत का यह वार्षिक आयोजन पिछले चार दशकों से होता आ रहा है, इसके लिए इस शहर के रवीन्द्र संगीत प्रेमी सहित सभी संगीत प्रेमी आतुर रहते हैं.

इसे भी पढ़ें : देवघर में केसरवानी समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, देवी-देवताओं की झांकी ने मोहा मन

युवा पीढ़ी को रवीन्द्र संगीत से अवगत कराना है – महासचिव

इस कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए आयोजक टैगोर सोसाईटी के महासचिव आशीष चौधरी ने बताया कि रवीन्द्र संगीत का यह तीन दिवसीय आयोजन अपने आप में रवीन्द्र संगीत की एक बड़ी विविधता को समेटे हुए हैं, इसमें विभिन्न कलाकार रवीन्द्र संगीत में अपनी संगीत विधा की गहराइयों तक जाकर श्रोताओं के दिलों तक पहुंचने का प्रयास करते हैं. उन्होंने कहा कि वार्षिक रवीन्द्र संगीत सम्मेलन का उद्देश्य रवीन्द्र संगीत की समृद्ध विरासत से युवा पीढ़ी सहित संगीत प्रेमियों को परिचित कराना है.  कार्यक्रम के दूसरे दिन 11 जनवरी को कोलकाता के नामचीन रवीन्द्र संगीत कलाकार उत्सव दास, मनोज मुरली नायर व जयति चक्रवर्ती, रबीन्द्र संगीत की प्रस्तुति देंगी.  कोलकाता के प्रख्यात तबला वादक बिप्लब मंडल, एसराज में नंदन दासगुप्त, की-बोर्ड में सुब्रतो मुखर्जी व मंजीरा में संजीवन आचार्य ने संगत में साथ दिया.

इसे भी पढ़ें : बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, मुआवजे को लेकर पांच घंटे सड़क जाम

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time