Asia Cup 2025: “शहादत का अपमान” या “खेल की मजबूरी”? भारत-पाक मैच पर घमासान

नई दिल्ली:  एशिया कप 2025 में रविवार को दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच से पहले राजनीति तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने भाजपा और केंद्र सरकार पर देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया है।

कांग्रेस का हमला: “शहादत और सिंदूर का अपमान”
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा पाकिस्तान से मैच को मजबूरी बता रही है, लेकिन यह मजबूरी देश की नहीं बल्कि भाजपा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा “शहादत और सिंदूर का सरेआम अपमान” कर रही है।
सुरजेवाला ने याद दिलाया कि अतीत में भी कई बार भारत ने पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से इनकार किया था।

1962 से 1977 तक 16 साल तक दोनों देशों ने क्रिकेट नहीं खेला
1986 और 1990 में एशिया कप का बहिष्कार
1993 में तनाव के कारण एशिया कप रद्द
2008 में भारत ने पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने से मना किया

ओवैसी का सवाल: “शहादत की कीमत ज्यादा या पैसे?”
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “क्या हमारे 26 नागरिकों की जान की कीमत 2000-3000 करोड़ रुपये से कम है? जब प्रधानमंत्री ने खुद कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, तो अब क्रिकेट मैच क्यों?”

केजरीवाल का आरोप: “क्या ट्रम्प के दबाव में मैच?”
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया कि आखिर पाकिस्तान के साथ मैच की ज़रूरत क्या है? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा यह सब “ट्रम्प के दबाव” में कर रही है।

सौरभ भारद्वाज और आप की महिला विंग का विरोध
आप के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर का हवाला देती है और फिर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने दुबई चली जाती है। उन्होंने बताया कि आप की महिला विंग इस विरोध में प्रतीकात्मक कार्यक्रम करेगी।

उद्धव ठाकरे का बयान: “क्रिकेट से पहले सुरक्षा”
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, “जब तक आतंकवाद नहीं रुकता, पाकिस्तान से किसी भी तरह का संबंध नहीं होना चाहिए। सैनिक सीमा पर शहीद हो रहे हैं और हम क्रिकेट खेल रहे हैं, यह राष्ट्रीय भावनाओं का अपमान है।”

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Ranchi: पतराहातु को मिला स्वास्थ्य का नया तोहफ़ा, 10 बेड वाले अस्पताल का शिलान्यास


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : खेलो झारखंड में सीमन सरदार ने जीता रजत पदक

    पोटका : उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी के कक्षा नौवीं के छात्र सीमन सरदार ने जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के जैवलिन थ्रो में द्वितीय स्थान हासिल कर क्षेत्र…

    Spread the love

    Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

    चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time