Kandra Station पर बाल श्रम और मानव तस्करी के खिलाफ चला जागरूकता अभियान

कांड्रा:  कांड्रा रेलवे स्टेशन परिसर में आरपीएफ और बाल कल्याण समिति की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरपीएफ प्रभारी अस्मित वर्मा ने की। इस दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों को बाल श्रम, चाइल्ड ट्रैफिकिंग, गुमशुदा बच्चे, खोया-पाया प्रक्रिया और बच्चों के अधिकार जैसे अहम विषयों पर जागरूक किया गया।

आरपीएफ कार्यालय में आयोजित बैठक में बाल कल्याण समिति के सदस्य सैयद आयाज हैदर, राहुल विश्वकर्मा, आईके ठाकुर, मुकेश पांडेय, कविता मिश्रा, समीर कुमार महतो, कमलेश कुमार, आरएल मीणा और रमेश तिवारी ने भाग लिया। बैठक में बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों की गंभीरता पर चर्चा करते हुए रेलवे परिसरों में बच्चों की तस्करी रोकने के उपायों पर भी विचार किया गया।

स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया कि अगर उन्हें कोई बच्चा असहाय, अकेला या संदिग्ध स्थिति में दिखे, तो तुरंत आरपीएफ या नजदीकी सुरक्षा कर्मियों को सूचित करें। बच्चों की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

इसे भी पढ़ें : Potka: मंईयां योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं ने घेरा प्रखंड कार्यालय, एक हफ्ते में भुगतान का अल्टीमेटम

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सीजीपीसी ने ज्ञानी वीरेंद्र पाल सिंह और सुरेंद्र सिंह को किया सम्मानित

    जमशेदपुर :  सिख मिशनरी कॉलेज के प्रचारक ज्ञानी वीरेंद्र पाल सिंह एवं ज्ञानी सुरेंद्र सिंह को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय में शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। लुधियाना से…

    Spread the love

    Gua : सारंडा के साल पत्तों से आत्मनिर्भर बन रहीं नुईया गांव की महिलाएं, 20 परिवार स्वरोजगार से हैं जुड़े

    गुवा : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव की महिलाएं सारंडा के जंगलों से मिलने वाले साल पत्तों के जरिए आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time