Potka: मंईयां योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं ने घेरा प्रखंड कार्यालय, एक हफ्ते में भुगतान का अल्टीमेटम

पोटका:  मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि नहीं मिलने से नाराज जादूगोड़ा की दर्जनों महिलाएं सोमवार को भूखे-प्यासे पोटका प्रखंड कार्यालय पहुंचीं और जोरदार प्रदर्शन किया। आसनवनी पंचायत के घोटीडूबा, चतरो, तिलामुड़ां और आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में महिलाएं जुटीं। उनका नेतृत्व जेएलकेएम के नेता विमल महतो, भागीरथी हांसदा, राजा कालिंदी और महिला नेत्री भानु प्रताप महतो ने किया।

महिलाओं ने प्रखंड कार्यालय में बीडीओ की अनुपस्थिति में एक प्रखंड कर्मी को ज्ञापन सौंपा और सरकार से जल्द भुगतान की मांग की। विमल महतो ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो पोटका प्रखंड कार्यालय में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

राजा कालिंदी ने बताया कि घोटीडूबा, चतरो और तिलामुड़ां की 42 महिलाएं जनवरी 2025 से योजना की राशि से वंचित हैं। इससे पहले केवल 2500 रुपये दिए गए थे, लेकिन दोबारा कोई राशि खातों में नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि सरकार राजनीतिक लाभ के लिए योजना लाई थी, लेकिन चुनाव बीतते ही 26 लाख से अधिक परिवारों को योजना से वंचित कर दिया गया है।

प्रदर्शन में मौजूद जेएलकेएम महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम महतो, केंद्रीय महिला मोर्चा सचिव भानुप्रिया महतो और जमशेदपुर नगर अध्यक्ष सुलोचना महतो ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लागू करना है तो सभी लाभुकों को समान रूप से लाभ मिले, अन्यथा सरकार योजना बंद करे। उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर भेदभाव बंद नहीं हुआ तो महिलाओं की आवाज पूरे झारखंड में गूंजेगी।

 

इसे भी पढ़ें : breaking : सोनारी एयरपोर्ट पर हादसा टला, रनवे पर फिसला विमान, यात्री सुरक्षित, मामूली चोट

 

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time