राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान

आम लोगों के बीच बांटे गए गुलाब के फुल और हेलमेट

 

गिरिडीह:  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर गिरिडीह जिले में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया. इसी क्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना के समीप आने जाने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. अभियान के दौरान बगैर हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले बाइक चालकों को रोककर सबसे पहले उन्हें यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई, इसके पश्चात ऐसे लोग जो बिना हेलमेट के सफर कर रहे थे, उनके बीच हेलमेट का वितरण करते हुए हेलमेट पहन कर ही वाहन चलाने का निर्देश दिया गया. वहीं यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को गुलाब का फूल और फूलों की माला पहनाकर और सड़क सुरक्षा नियमों के पंपलेट का वितरण कर एक बेहतर नागरिक बनने की अपील की गई.

इसे भी पढ़ेः  एनएच 49 पर गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक व खलासी सुरक्षित

मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान का उद्देश्य लोगों के बीच सड़क सुरक्षा और यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करानी है, जिससे जिले में हो रही दुर्घटना में कमी लाई जा सकें. उपायुक्त ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर अपने घर से बाहर निकलता है तो सुरक्षित घर वापस आने की चिंता उनके परिवार के सदस्यों के बीच बनी रहती है, ऐसे में सभी सुरक्षित रहे इसका भी ध्यान रखने की आवश्यकता है. जिला प्रशासन के द्वारा घायलों की मदद करने वाले लोगों को पांच हजार रुपये नगद और गुड सेमेरिटन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाता है. उपायुक्त ने आम लोगों से अपील  कि वे वाहन चलाने के दौरान खुद का और अन्य लोगों के भी सेहत का ध्यान रखे.

इसे भी पढ़ेः मानगो पेयजल परियोजना पर तीन दिनों में रिपोर्ट तलब, अधीक्षण अभियंता सिविल और मैकेनिकल से मांगा प्रतिवेदन

इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी सदर, मुफस्सिल थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में अध्यक्ष विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में…

Spread the love

Jamshedpur : सरयू राय का मानगो नगर निगम पर हमला: पुराने एसओआर पर 55 योजनाओं की निविदा  आमंत्रित किए जाने पर उठाया सवाल, तत्काल रद्द करने की मांग

बोले- सरकार ने पांच दिन पहले ही बदले सामग्री के दर, फिर पुराने एसओआर पर कैसे तैयार हुआ प्राक्कलन? जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time