Baharagoda : बाबा सत्यनाथ मंदिर के 100 वर्ष पूरे, भव्य कलश यात्रा से शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ

  • गुहियापाल में आस्था का सैलाब, 501 कलशों के साथ शिवमय हुआ पूरा क्षेत्र
  • पाँच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों से गूंजेगा क्षेत्र

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल स्थित बाबा सत्यनाथ शिव मंदिर ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर गुरुवार से पाँच दिवसीय शताब्दी महोत्सव की भव्य शुरुआत की गई। समारोह का शुभारंभ ज्योति पहाड़ी स्थित स्वर्णरेखा नदी तट से निकाली गई विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। विधिवत पूजन के बाद 501 कलशों में पवित्र जल भरकर श्रद्धालुओं का रेला मंदिर परिसर की ओर रवाना हुआ। ‘बम-भोले’ और ‘हरि नाम’ के जयघोष, ढोल-मंजीरों की गूंज और संकीर्तन से पूरा गुहियापाल क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ठंड के अंत में भी मानवता की मिसाल, बागबेड़ा में 50 जरूरतमंदों को मिला कंबल

शताब्दी समारोह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

कलश यात्रा के बाद सामूहिक एकता और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए 5000 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि अगले पाँच दिनों तक लगातार धार्मिक अनुष्ठान, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। शताब्दी महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में बाबा सत्यनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा का सामूहिक गणगौर पूजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न

जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा द्वारा शनिवार को सीतारामडेरा स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में सामूहिक गणगौर पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईसर-गौरा की आकर्षक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time