Baharagoda : कड़ाके की ठंड के बीच सबर परिवारों को मिली राहत, लाल साईं गाँव में कंबल वितरण

  • बीडीओ केशव भारती ने असहाय वृद्ध व दिव्यांगों को बांटे कंबल

बहरागोड़ा : बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए बहरागोड़ा प्रखंड के छोटा पारुलिया पंचायत अंतर्गत लाल साईं गाँव में सबर परिवारों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बहरागोड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती स्वयं उपस्थित रहे और जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच कंबल वितरित किए। खासतौर पर वृद्ध, निःशक्त और दिव्यांग लोगों को चिह्नित कर उन्हें ठंड से बचाव के लिए गर्म कंबल उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें राहत मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : प्रधानमंत्री का चर्च जाना भारतीय धर्मनिरपेक्षता की पहचान – जेपी पांडेय

कंबल पाकर खिले चेहरे, ग्रामीणों ने की सराहना

कंबल पाकर सबर परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्रामीणों ने प्रशासन के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में इस तरह की मदद समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे कल्याणकारी कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे, जिससे जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिलती रहे।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Gua : जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम आयोजित, कार्यकर्ताओं को SIR का दिया गया प्रशिक्षण

गुवा : जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी बीएलए–2, पंचायत कमिटी के पदाधिकारी, मंडल कमिटी तथा प्रखंड कमिटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time