Baharagoda : भालूकखुलिया में दो दिवसीय फुटबॉल महासंग्राम का आगाज़, 32 टीमें मैदान में उतरीं

  • न्यू स्पोर्टिंग क्लब के आयोजन में खिलाड़ियों और दर्शकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

बहरागोड़ा : बरहागाड़िया पंचायत के भालूकखुलिया गांव में आयोजित न्यू स्पोर्टिंग क्लब की दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर युवा समाजसेवी कुणाल महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस महासंग्राम में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच बिदो चंदन एफसी और सिंगो बागान एफसी के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले के बाद सिंगो एफसी ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इसे भी पढ़ें : Gua : जॉन मिरन मुंडा की रिहाई की मांग को लेकर झारखंड जनरल कामगार यूनियन का नुक्कड़ सभा अभियान जारी

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच, सोमवार को होगा रोमांचक फाइनल मुकाबला

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार को खेला जाएगा, जिसके लिए खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह है। न्यू स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष राईसन हेंब्रम, शिशिर बेरा, लोटा किस्कू और अन्य सदस्यों की मेहनत से यह आयोजन सफल हो रहा है। यह प्रतियोगिता न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर भी प्रदान कर रही है।

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में दो दिवसीय स्वर्गीय गोवर्धन पान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 21-22 मार्च को, विजेता को 70 व उप विजेता को मिलेगा 50 हजार रुपया नकद

गुवा : गुवा फुटबॉल मैदान में आगामी 21 और 22 मार्च को दो दिवसीय स्वर्गीय गोवर्धन पान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन किशोर संघ स्पोर्ट्स…

Spread the love

Mumbai : ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा भारत ,  इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया

मुंबई: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time