Baharagora: जंगली हाथियों ने पांच एकड़ में लगे गरमा धान के फसल को किया नष्ट

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भादुआ गांव में दस से बारह जंगली हाथियों ने किसानों के खेतों में लगे फसल को नष्ट कर दिया. गुरुवार देर रात इन हाथियों ने गांव में घुसकर करीब पांच एकड़ में लगे गरमा धान की फसल को नष्ट कर दिया. उसके बाद हाथियों ने तांडव मचाते हुए केला का पेड़ और कई घरों के बाहर खाली ड्रम को तोड़ दिया है. इससे गांव के किसान आक्रोशित हैं. वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. विभाग की क्यूआरटी टीम भी ग्रामीणों के साथ मिलकर रात भर जंगल-जंगल हाथियों को भगाने में जुटी रही.

लगातार फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार सालों से हाथियों के द्वारा लगातार फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा. कभी खेत में फसल बर्बाद करते तो कभी घर के पास मंडराते है. पहले वन विभाग हाथियों को भगाने के लिए मशाल, मोबिल व पटाखा जैसे सामग्री प्रदान करता था. लेकिन फिलहाल व भी बंद हो गया. गांव के किसान निमाई महतो, नित्य रंजन महतो, कैलाश महतो, निशिथ महतो, गुरदास मुर्मू, बय मुर्मू, राजन महतो आदि ने बताया कि जंगल के बीच गांव होने के कारण हाथी इसी क्षेत्र में हाथी डेरा जमाए रहते हैं. ग्रामीणों ने मांग की है कि हाथियों से स्थायी रूप से छुटकारा दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: अभियान के दौरान बिजली गिरने से CRPF अधिकारी शहीद, तीन घायल

Related Posts

Jamshedpur : मानगो बाजार में दुकान विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार में दुकान पर कब्जे के विवाद को लेकर शुक्रवार रात दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई।…

Jamshedpur : शिवजी ने भक्तों की रक्षा के लिए दुर्वासा व हनुमान अवतार लिए : सूदर्शनाचार्य महाराज

बिष्टुपुर में शिव महापुराण कथा में श्रीगणेश-कार्तिकेय के जन्म का प्रसंग सुनाया जमशेदपुर :  बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण श्याम मारवाड़ी मंदिर में शिव महापुराण कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथावाचक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *