Deoghar: सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के बाहर नाम, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी हो : डीसी

उपायुक्त की अध्यक्षता में पीसी-पीएनडीटी एक्ट- 1994 से संबंधित जिला सलाहकार समिति की बैठक

देवघर: डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में पीसी-पीएनडीटी एक्ट- 1994 से संबंधित जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय में किया गया। इस दौरान डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीनी स्तर पर कार्य करें, ताकि पीसी-पीएनडीटी एक्ट के माध्यम से शिशु लिंग अनुपात में कमी को रोकने में मदद मिले और महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों का समाधान हो। आगे बैठक के दौरान पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के अन्तर्गत 14 अल्ट्रासाउंड केन्द्र का आवेदन प्राप्त किया गया था, जिसके आलोक में उपायुक्त के निर्देशानुसार सलाहकार समिति के द्वारा सभी अल्ट्रासाउंड केन्द्रों को अनुमति प्रदान की गयी।

आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके

डीसी ने सिविल सर्जन से कहा कि पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के तहत जिले के सभी अल्ट्रासाउंड के बाहर नाम, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आई डी का उल्लेख करना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार का लिंग जांच या पीसीपीएनडीटी अधिनियम का उल्लंघन संबंधित शिकायत व सूचना आसानी प्राप्त हो सके और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में सिविल सर्जन देवघर डॉ०.युगल किशोर चौधरी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सरकारी अधिवक्ता व संबंधित विभाग के अधिकारी, चिकित्सकों की टीम व जिला सलाहकार समिति सदस्य आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढे़ं: Jamshedpur: खो-खो खिलाड़ियों के चयन के लिए 18 मई को होगा सिलेक्शन ट्रायल एग्रिको मैदान में

Spread the love

Related Posts

Chakradharpur : जनवरी से मार्च के बीच चेन पुलिंग के 267 मामले हुए दर्ज, 245 लोगों को किया गया गिरफ्तार

दपूरे ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी, यात्रा के दौरान जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार की अपील चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने यात्रियों से ट्रेन यात्रा…

Spread the love

Jamshedpur : समाजसेवी रानी गुप्ता ट्रैफिक डीएसपी से मिली, शहर में जगह-जगह लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग

महिलाओं के साथ होने वाले अपराध पर दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग जमशेदपुर : शहर में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और महिलाओं को न्याय मिलने में हो रही देरी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time