Bahragora : एनएच-49 पर सड़क हादसा में कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 (NH-49) पर शनिवार को एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर निवासी कार्तिक बागाल अपने घर से बाइक पर सवार होकर जगन्नाथपुर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गौरी होटल के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार्तिक बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए।

वहीं घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाई गई और घायल कार्तिक को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)में भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी स्थिति में सुधार न होते देख और हालत को चिंताजनक पाते हुए, डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बारीपदा (ओडिशा)रेफर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : बड़सोल के खंदामौदा चौक पर अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, एक की मौत, कई घायल, सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे ग्रामवासी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : फ्लाई ऐश डंपिंग पर सख्त हुए विधायक संजीव सरदार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लिखा पत्र

किसानों की जमीन और पर्यावरण को नुकसान पर जताई चिंता, अविलंब रोक लगाने की मांग पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों…

Spread the love

Jamshedpur : रिम्स में इलाजरत भोंदू की पत्नी को वकीलों ने पचास हजार रुपए सौंपे : सुधीर कुमार पप्पू 

जमशेदपुर : जिला बार एसोसिएशन के कर्मी सुशांत नामता उर्फ भोंदू के परिजनों को वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने पचास हजार रुपए नगद राशि सौंपी। भोंदू तकरीबन 50 वर्षों से सेवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time