बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और निजी संस्थानों में तिरंगा फहराकर आज़ादी का पर्व मनाया गया।
![]()
प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती, थाना परिसर में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, बहरागोड़ा महाविद्यालय में डॉ. बालकृष्ण बेहरा और प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश सीट ने ध्वजारोहण किया।
शालझाटिया प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक सिद्धार्थ जाना और अन्य सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भी तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
![]()
समारोहों के दौरान वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और विकास में हर नागरिक के योगदान पर जोर दिया। सभी ने मिलकर देश की प्रगति और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: पिता शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म के बीच CM ने निभाया राष्ट्रीय कर्तव्य, नेमरा में फ़हराया तिरंगा