रामगढ़ (नेमरा): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने झारखंडवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

श्राद्ध कर्म के बीच संभाला राजपाठ
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद मुख्यमंत्री इन दिनों नेमरा में रहकर सरकारी कामकाज देख रहे हैं। कल 16 अगस्त को उनके पिता का श्राद्ध भोज आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां बड़े पैमाने पर जारी हैं।
इसे भी पढ़ें : Indian Independence Day 2025: जयपुर ब्लू पॉटरी से लेकर अंतरिक्ष मिशन तक — Google Doodle में सजा भारत

X पर संदेश
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा —
“स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। देश की आज़ादी की लड़ाई में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और महान पुरखों को शत-शत नमन करता हूँ।
आजादी में वीर पुरखों का बलिदान, कभी न भूलेगा हिंदुस्तान।
जय हिंद! जय झारखंड!”
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: मुख्यमंत्री की गैरहाजिरी में राज्यपाल ने संभाली तिरंगे की जिम्मेदारी, राज्य में पहली बार टूटी परंपरा
There is no ads to display, Please add some


















































