जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने दो अलग-अलग स्थानों पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दिया।
सुबह सिदगोड़ा बाजार में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और शहीदों को नमन किया।
इसके बाद ओल्ड पुरुलिया रोड, मानगो स्थित कोहिनूर टावर में भी बन्ना गुप्ता ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। दोनों जगहों पर स्थानीय नागरिक, व्यापारी और युवा बड़ी संख्या में मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: पिता शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म के बीच CM ने निभाया राष्ट्रीय कर्तव्य, नेमरा में फ़हराया तिरंगा
There is no ads to display, Please add some



















































