जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जुगसलाई कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जमशेदपुर सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील वर्मा ने तिरंगा फहराकर उपस्थित लोगों को आज़ादी और एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में दीपक कुमार, न्याय सदन DLSA के पीएलवी मनमोहन गुप्ता, मनोज साहू, विश्वास प्रसाद, विकास प्रसाद, विकास यादव, काशी प्रसाद गुप्ता, दीपक साहू, वीरेंद्र साहू, शंभु सिंह, रमेश सिंह, असलम गद्दी, धीरज प्रसाद, जितेंद्र कुमार, कन्हैया साहू, आनंद शर्मा, राजेश ठाकुर, मोहन मित्तल और राम जयसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं और लाभ के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाना था, बल्कि लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना भी था।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: स्वतंत्रता दिवस पर उपायुक्त ने फहराया तिरंगा, वीर सेनानियों को किया नमन
There is no ads to display, Please add some



















































