भारत जाकात माझी परगना महाल ने पेसा कानून लागू करने की मांग की

चाकुलिया : नगर पंचायत के दिशोम जाहेर थान में सोमवार को भारत जाकात माझी परगना महाल की बैठक हुई. बैठक परगना बाबा परमेश्वर मांडी की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में दिशोम पाराणिक बाबा चंद्र मोहन मांडी मौजूद थे. बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि पेसा एक्ट 1996 के अनुरूप पेसा रूल बनाकर अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को पावर और फंड दिया जाए. झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द झारखंड में पेसा अधिनियम 1996 को लागू किया जाए. अन्यथा पेसा कानून 1996 के समर्थन में उग्र आंदोलन करने के लिए हम सभी बाध्य होंगे.

इसे भी पढ़े : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व

23 जनवरी को होगी अगली बैठक

साथ ही बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारत जाकात माझी परगना महाल की अगली बैठक  23 जनवरी को काकड़ीशोल फुटबॉल मैदान में आयोजित की जाएगी. बैठक में पनत परगना बाबा बायाल किस्कू, घाट परगना बाबा शंकर मुर्मू, चुनकाइ माझी, मंगल मुर्मू, सुकलाल मुर्मू, भागवत टुडू,  मदन मोहन हेम्ब्रम, कालीचरण मांडी, लुकाराम मांडी, बालेश्वर मांडी, सुबोध हेम्ब्रम समेत सभी सदस्य शामिल थे.

इसे भी पढ़े : गुरु गोविंद सिंह के 358वां प्रकाशपर्व पर टेल्को गुरुद्वारा से निकला भव्य नगर कीर्तन

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time