मेधावी बच्चों को भी पुरस्कृत किया जाएगा.
जमशेदपुर : बर्मामाइंस के गुरुद्वारा मैदान में बड़ा देव पूजा महोत्सव सह मिलन समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा में गोंड समाज के पुरुष एवं महिलाएं शामिल होंगी. महिला समिति की अध्यक्ष नीतू कुमारी सहित सारी महिलाएं और साथ में पूजा के लिए भुमक जी इलाहाबाद से आएंगा. आदित्यपुर,बारिडीह, बागबेड़ा, कदमा, गाड़ा बासा, बिस्टुपुर, सिनि, मानगो, डीमना, जुगसलाई, बर्मा माइन्स, लक्ष्मी नगर, जेमको ,प्रेम नगर, एग्रीको, सीतारामडेरा, इस प्लांट बस्ती, स्टेशन, टेल्को, बालीगुमा, परसुडीह, गोबिंदपुर, भुंईयाडीह, हुलुंग और भी कई जगह के लोग गूजा में शामिल होंगे. मिलन समारोह में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ कि ओर से अतिथि, विशिष्ट अतिथि को सम्मानित किया जाएगा. गोंड समाज के मेधावी बच्चों को भी पुरस्कृत किया जाएगा और कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जिएंगे.
इसे भी पढ़ें : भूमिज समाज ने पेसा कानून ड्राफ्ट संशोधन पर जताई आपत्ति, प्रधान सचिव को लिखा पत्र
















































