Bihar: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

पटना:  केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को बेगूसराय के तेघड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया है.

आरोपी की पहचान 21 वर्षीय मोहम्मद मेराज के रूप में हुई है, जिसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ‘मेराज EDC’ से यह धमकी दी थी. चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री पद पर आसीन हैं.

घटना के बाद पटना साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने धमकी की पुष्टि करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर मिली इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया.

बाद में समस्तीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तकनीकी सूचना के आधार पर तेघड़ा से मेराज को गिरफ्तार किया. साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने पुष्टि की कि आरोपी को पूछताछ के बाद पटना साइबर थाने को सौंप दिया गया है.

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर मेराज ने चिराग पासवान को धमकी क्यों दी. अब तक आरोपी ने धमकी देने के पीछे का स्पष्ट कारण नहीं बताया है.

पूछताछ जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित साजिश तो नहीं है.

हाजीपुर लोकसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले चिराग पासवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शामिल हैं. राजनीति में कदम रखने से पहले वे बॉलीवुड में भी अभिनेता रह चुके हैं.

अब वे अपने पिता रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. बिहार की राजनीति में वे बेबाक बयानों और युवा नेतृत्व के प्रतीक के रूप में तेजी से उभरे हैं.

Bihar: चुनावी ऐलान के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली बम से उड़ाने की धमकी, गरमाया माहौल
Spread the love

Related Posts

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time