Bihar Elections: लालू परिवार में फिर ठनी! तेज प्रताप ने छोटे भाई तेजस्वी को किया ‘अनफॉलो’

पटना:  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह हैं उनके छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर तेजस्वी यादव को अनफॉलो कर दिया है। अब उनकी फॉलो लिस्ट में सिर्फ पांच लोग हैं — जिनमें पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी, और बहन राज लक्ष्मी यादव शामिल हैं।
कुछ समय पहले ही वे अपनी बड़ी बहन मीसा भारती और हेमा यादव को भी अनफॉलो कर चुके थे।

परिवार से बढ़ती दूरी पर चर्चाएँ तेज
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जब से लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निष्कासित किया है, तब से वे लगातार दूरी बना रहे हैं। हाल के बयानों में भी वे अप्रत्यक्ष रूप से तेजस्वी यादव पर निशाना साधते रहे हैं। गुरुवार को जब तेजस्वी ने घोषणा की कि हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी, तो तेज प्रताप ने तंज कसते हुए कहा, “पहले सरकार तो बने!”

नई पार्टी से नया सियासी सफर
राजद से निष्कासन के बाद तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) नाम से नई पार्टी बनाई है। उन्होंने घोषणा की है कि उनकी पार्टी 13 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।
तेज प्रताप ने कहा, “परसों जोरदार एलान होगा। मैं महुआ सीट से चुनाव लड़ूंगा।”

महुआ से फिर मैदान में
महुआ विधानसभा सीट फिलहाल राजद के मुकेश कुमार रौशन के पास है। लेकिन तेज प्रताप ने संकेत दिया है कि वे इसी सीट से चुनावी मुकाबले में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि “कई पार्टियों के लोग मुझसे बातचीत करने आ रहे हैं,” जिससे संकेत मिलता है कि वे गठबंधन की संभावनाएं खुली रखे हुए हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bihar Elections: राजद को बड़ा झटका, विधायक विभा देवी और प्रकाश वीर ने दिया इस्तीफा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Muri : रामडेरा में 67 लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मती कार्य का MLA ने किया शिलान्यास

    मुरी : सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने रामडेरा स्थित हिरण पार्क के सामने सड़क मरम्मती निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। करीब 67 लाख रुपये की लागत से होने वाले…

    Spread the love

    Jamshedpur : पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजयुमो का महारक्तदान शिविर में पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

    जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर की ओर से बिष्टुपुर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time