Bihar: खगड़िया सांसद राजेश वर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर: लोजपा-रामविलास पार्टी के खगड़िया सांसद राजेश वर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी भागलपुर के एसएसपी को मैसेज करके दी गई। संदेश में साफ लिखा गया था कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सांसद की हत्या कर दी जाएगी।

जैसे ही यह मैसेज एसएसपी तक पहुंचा, भागलपुर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। साइबर सेल की मदद से धमकी देने वाले मोबाइल नंबर का पूरा विवरण निकाला गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को समस्तीपुर जिले के मोरबा से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान कुंदन के रूप में हुई है, जो इसी इलाके का रहने वाला है।

पुलिस को पूछताछ में इस धमकी के पीछे और बड़े खेल की जानकारी भी मिली है। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

 

 

इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार लोकसभा में लाएगी तीन बड़े बिल, गंभीर आपराधिक मामलों में PM-CM तक हटाए जा सकेंगे

Spread the love

Related Posts

land Broker Murder : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के करीबी जमीन कारोबारी वरुण सिंह की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ 4 गोलियां मारी

बेगूसराय: (बिहार) : बेगूसराय जिले में सोमवार को अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शहर के सिंधौल थाना क्षेत्र स्थित रेलवे गुमटी नंबर-49 (नागदह मोहल्ला) के पास अपराधियों…

Spread the love

Bihar Politics : 7 को  जदयू में शामिल होंगे निशांत कुमार, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना, करेंगे पूरे बिहार का भ्रमण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार की राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 7 मार्च यानी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time