Bihar: शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हिंसक हमला, थानाध्यक्ष और चौकीदार घायल

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस की छापेमारी के दौरान हुई इस घटना में कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार और एक चौकीदार घायल हो गए। घायल दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अहरौली दुबौली पंचायत के तकिया टोला गांव में शराब की तस्करी हो रही है। पुलिस जब वहां छापेमारी कर रही थी, तब ग्रामीणों ने अचानक ईंट-पत्थर फेंककर हमला कर दिया। हमले के कारण पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हुए और जान बचाने के लिए भागना पड़ा।

पुलिस का कड़ा रुख और सुरक्षा व्यवस्था
हमले की सूचना मिलते ही एसपी अवधेश दीक्षित, सदर एसडीपीओ प्रांजल और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि छापेमारी और गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है। अब तक आधा दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। कई संदिग्ध वाहनों को भी जब्त किया गया है। घटना के बाद ग्रामीण भय के कारण अपने घर छोड़कर फरार हो गए। मार्च और अप्रैल में भी बिहार के विभिन्न जिलों में पुलिस टीमों पर हमलों की घटनाएं सामने आई थीं। ये हमले तब हुए थे जब पुलिस बदमाश इलाकों में छापेमारी कर रही थी।

इसे भी पढ़ें : 

Test Cricket Captain: टेस्ट टीम को मिलेगा नया सेनापति, 24 मई को खुलेगा राज

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Hit And Run : बहरागोड़ा में सड़क किनारे खड़े युवक को कुचला, कोकमारा के युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के कालियाडिंगा फ्लाईओवर के पास हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने एक मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया छीन लिया। कोकमारा गांव के 31 वर्षीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time