Bihar Samachar : बिहार में 1 अप्रैल 2026 से जमीन रजिस्ट्रेशन की नई व्यवस्था लागू, बुजुर्गों को घर बैठे सुविधा

  • 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी चलंत निबंधन इकाई के जरिए सेवा
  • सात निश्चय-3 के तहत बुजुर्गों को राहत

पटना : बिहार सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए जमीन और फ्लैट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आसान बनाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को अब जमीन या फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए दफ्तरों की लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाने से भी मुक्ति मिलेगी। इसके लिए आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर घर पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Bihar Samachar : बिहार में निजी वाहन को कॉमर्शियल बनाना हुआ आसान, परिवहन विभाग ने दी बड़ी राहत

बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगी जमीन रजिस्ट्रेशन सुविधा

नई व्यवस्था के तहत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की ओर से चलंत निबंधन इकाई (Mobile Registration Unit) बनाई जाएगी। यह इकाई दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन निश्चित समय सीमा के भीतर करेगी। संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है कि जमीन या फ्लैट की रजिस्ट्री की प्रक्रिया सात दिनों के भीतर पूरी की जाए। यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम से वरिष्ठ नागरिकों को न केवल सुविधा मिलेगी बल्कि उनके सम्मान को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा सड़क हादसा : महिला और एक वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल

सात दिनों में पूरी होगी रजिस्ट्री प्रक्रिया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी बताया कि कई बार जमीन खरीदने वाले व्यक्ति को संबंधित जमीन की अद्यतन जानकारी नहीं मिलती, जिससे उन्हें परेशानी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए अब रजिस्ट्री से पहले जमीन की स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदक के अनुरोध पर निबंधन विभाग अंचल कार्यालय से जमीन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर खरीदार को उपलब्ध कराएगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और खरीदार को सही जानकारी मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : बालू घाटों के अलॉटमेंट का रास्ता साफ, झारखंड हाईकोर्ट ने हटाया स्टे

खरीदार को मिलेगी जमीन की अद्यतन जानकारी

सरकार ने इस व्यवस्था को ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ के तहत सात निश्चय-3 योजना में शामिल किया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह पहल वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को आसान बनाएगी और उन्हें सम्मानजनक सुविधा प्रदान करेगी। साथ ही, जमीन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। इस व्यवस्था से जुड़ा कोई सुझाव देने के लिए लोग 19 जनवरी 2026 तक मेल आईडी cm-secretariat-bih@gov.in पर अपने विचार भेज सकते हैं। सरकार का मानना है कि यह कदम न केवल प्रशासनिक सुधार है बल्कि बुजुर्गों के सम्मान और सुविधा की दिशा में एक मजबूत संदेश भी है।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Jamshedpur : सीआरपीएफ ने श्रीनगर के गरीब व अनाथ छात्रों को कराया हवाई यात्रा

जमशेदपुर : समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 29वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनोखी पहल की है। श्रीनगर के रावलपुरा, सनतनगर, श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time