जमशेदपुर: 3 मार्च को टाटा स्टील के संस्थापक और टाटा समूह की 186वीं जयंती के अवसर पर जमशेदपुर शहर जगमगाएगा. इस बार के आयोजन की थीम “लीडरशिप इन मार्केट टेक्नोलॉजी एंड कास्ट” रखी गई है. इस विशेष दिन को लेकर शहर में धूमधाम की तैयारियाँ जारी हैं.
अध्यक्ष और अतिथियों का आगमन
2 मार्च को टाटा ग्रुप के अध्यक्ष चंद्रशेखरन सहित अन्य अतिथि शहर पहुंचेंगे. शाम 6:15 बजे वे जुबली पार्क की लाइटिंग का उद्घाटन करेंगे. जुबली पार्क में 3 से 5 मार्च तक रातभर लाइटिंग रहेगी. इस दौरान लोग शाम 5 बजे से लेकर रात 10 बजे तक पार्क में पैदल घूमकर लाइटिंग का आनंद ले सकेंगे. रात 10 बजे से 11 बजे तक वाहन से भी लाइटिंग देखी जा सकेगी. वाहनों का प्रवेश “सेंटर फॉर एक्सीलेंस गेट” से होगा, और निकासी भी वहीं से की जाएगी.
साल के महत्वपूर्ण बदलाव
इस साल, बिष्टुपुर पोस्टल पार्क के सामने झांकी नहीं निकाली जाएगी. टाटा ग्रुप के अध्यक्ष और शहरवासी केवल श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके अलावा, बिष्टुपुर में रोड को बंद नहीं किया जाएगा. यह बदलाव शहरवासियों के फीडबैक के आधार पर किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. यह आयोजन न केवल टाटा ग्रुप के योगदान को याद करने का एक अवसर है, बल्कि यह शहरवासियों के लिए एक यादगार अनुभव भी होगा.
इसे भी पढ़ें : jamshedpur : भय के साए में जीने को मजबूर अनुसूचित जनजाति परिवार, बिल्डर ने की पिटाई, सोनारी पुलिस से लगाई गुहार


















































