Bulandshahar : श्मशान घाट में महिला संग आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए BJP नेता, लोगों ने बनाया वीडियो

बुलंदशहर : स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार शाम श्मशान घाट में एक कार को संदिग्ध हालत में खड़ा देखकर लोगों ने जांच की तो कार में राहुल बाल्मीकि एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। जैसे ही लोग मौके पर पहुंचे, राहुल बाल्मीकि को अर्धनग्न अवस्था में देखकर हड़कंप मच गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राहुल ग्रामीणों के सामने माफी मांगते हुए उनके पैर पकड़ते नजर आ रहे हैं, जबकि महिला अपने चेहरे को दुपट्टे से ढकने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद राहुल बाल्मीकि मौके से फरार हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो वायरल होने और पहचान उजागर होने के बावजूद शिकारपुर पुलिस ने अब तक किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।बताया जा रहा है कि राहुल बाल्मीकि को बीजेपी ने अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी दे रखी है। इस पूरे मामले पर पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय लोग आरोपी की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: चोरी की स्कूटी समेत युवक गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीआरपीएफ ने श्रीनगर के गरीब व अनाथ छात्रों को कराया हवाई यात्रा

जमशेदपुर : समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 29वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनोखी पहल की है। श्रीनगर के रावलपुरा, सनतनगर, श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)…

Spread the love

Odisha : कटक के एससीबी मेडिकल और हॉस्पिटल के ड्रामा केयर आईसीयू में भीषण आग से 10 मरीजों की मौत, बचाव के दौरान 11 अस्पतालकर्मी झुलसे

कटक : ओडिशा के कटक में स्थित एस सी बी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में सोमवार को आग लगने की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के ट्रॉमा केयर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time