Bokaro Marathon: विक्रमगंज की नानी ने बोकारो में आयोजित मैराथन में लहराई परचम

बिहार: किसी काम को करने का जज्बा होना चाहिए उम्र मायने नहीं  है. जी हां ! तभी तो बिहार के विक्रमगंज की 70 वर्षीय एक नानी,  पपिना देवी ( बीब नं० – 12000 ) बोकारो में आयोजित हाफ मैराथन में  10 किलोमीटर की दूरी महज 1: 39 : 32 घंटे में  पूरी कर सबों को अचंभित कर दी. नानी की इस उपलब्धि में नतिनी ने भी मुख्य भूमिका निभाई. वो नानी का हौसला अफजाई की और फार्म भरवा  दी. नानी भी जोर लगाई और साड़ी में ऐसा दमखम दिखाई कि सब हैरान रह गये. नानी इस मैराथन में द्वितीय स्थान प्राप्त की. नानी की इस उपलब्धि से दमाद सुरेंद्र चौधरी से लेकर पूरा परिवार खुश हैं.

इसे भी पढ़ेः Mahakumbh:  रेल मंत्री पहुंचे वार रूम, प्रयागराज से चलाई जा रही गाड़ियों की जानकारी प्राप्त की, यात्री सुविधाओं और स्वच्छता पर दिया जोर

पत्रकारों से बातचीत में नानी बेबाक तरीके से अपने लहज़े में जवाब दीं. यह पूछे जाने पर कि इनाम में मिलने वाली रकम का क्या करेंगी? इस पर उसने कहा कि दूध , दही , औरी जौन मन करी उ खाईम. उम्र और बीमारी का रोना रोकर जो लोग स्वास्थ्य के प्रति बेपरवाह हो जातें हैं तथा व्यायाम, कसरत, मैराथन आदि से दूरी बना लेते हैं उनके लिए नानी सबक है. अब भी देर नहीं हुआ है नानी जब 70 साल की उम्र में मैराथन दौड़कर परचम लहरा सकती है तो आप क्यों नहीं? लक्ष्य बनाकर संकल्प के साथ आज से ही आदत बदल डालिए सफलता आपके स्वागत में खड़ी है.

Related Posts

Gua : गुवा में दो दिवसीय स्वर्गीय गोवर्धन पान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 21-22 मार्च को, विजेता को 70 व उप विजेता को मिलेगा 50 हजार रुपया नकद

गुवा : गुवा फुटबॉल मैदान में आगामी 21 और 22 मार्च को दो दिवसीय स्वर्गीय गोवर्धन पान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन किशोर संघ स्पोर्ट्स…

Parliament : लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के विरुद्ध विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव को बुधवार को ध्वनि मत से खारिज हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *