Bollywood: “कोई माई का लाल हमें अलग नहीं कर सकता”, तलाक की खबरों के बीच गोविंदा की पत्नी का वीडियो वायरल – आप भी देखिए

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर गर्म हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा के वकील ने यह स्पष्ट किया कि छह महीने पहले सुनीता ने गोविंदा को तलाक का नोटिस भेजा था, लेकिन अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो चुका है. इस बीच, सुनीता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रही हैं कि कोई भी ताकत उन्हें और गोविंदा को अलग नहीं कर सकती.

सुनीता की स्पष्टता: अलग रहने का कारण

कुछ समय पहले, सुनीता आहूजा ने हिंदी रश को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने यह खुलासा किया कि वह और गोविंदा अलग-अलग घरों में रहते हैं. इस इंटरव्यू में सुनीता ने यह भी बताया कि पिछले 12 वर्षों से वह अपना जन्मदिन अकेले मनाती आ रही हैं, जिससे उनके और गोविंदा के रिश्ते में खटास की अटकलें शुरू हो गईं थीं. हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में सुनीता ने अपने और गोविंदा के अलग रहने की असली वजह बताई.

 

“किसी का माई का लाल हमें अलग नहीं कर सकता”

वायरल वीडियो में सुनीता कहते हुए दिखाई देती हैं, “अलग-अलग रहते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि कोई बात है. जब गोविंदा ने राजनीति में कदम रखा, तब मेरी बेटी जवान हो रही थी और घर में कार्यकर्ता आते थे. अब हमारी बेटी बड़ी हो चुकी है, हम दोनों शॉर्ट्स में घर में आराम करते हैं, इसलिए हमने अलग ऑफिस ले लिया. मेरे को और गोविंदा को इस दुनिया में अगर कोई अलग कर दे किसी का माई का लाल तो सामने आ जाए.”

गोविंदा और सुनीता की शादी

गोविंदा और सुनीता की शादी मार्च 1987 में हुई थी. इस जोड़े ने 1988 में अपनी बेटी टीना का स्वागत किया और उनके एक बेटे, यशवर्धन, भी हैं. सुनीता अक्सर सोशल मीडिया पर गोविंदा और अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो यह दिखाती हैं कि परिवार में कोई खास तनाव नहीं है.

इसे भी पढ़ें : Kiara Advani Pregnant: कियारा और सिद्धार्थ के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, गुड न्यूज से झूम उठे फैंस 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

Spread the love

Chakradharpur : चक्रधरपुर मंडल में पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

रेलवे कर्मचारियों और परिवारजनों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मंडल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *