BREAKING Jamshedpur : सुंदरनगर से सटे कुदादा पहुंचा जंगली हाथी, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर, देखें वीडियो

टाटा-हाता मेन रोड पर देर रात सीसीटीवी में दिखा हाथी, घरों में दुबकने को विवश ग्रामीण

जमशेदपुर : सुन्दरनगर थाना अंतर्गत कुदादा में शुक्रवार की देर रात एक जंगली हाथी टाटा-हाता रोड में विचरण करते देखा गया. हाथी की तस्वीर कुदादा से सटे ब्यांगबिल गांव में मेन रोड की दुकानों में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. इस घटना के बाद दुकानदार एवं स्थानीय ग्रामीणों में डर व्याप्त हो गया है. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सुंदरनगर पुलिस को दी. थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी वन्य विभाग के अधिकारियों को दी. जिसके बाद विभाग के अधिकारी हाथी को जंगल में भगाने की जुगत में जुट गए. विभाग के आरएफओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि हाथी के विचरण करने की सूचना मिली है. सूचना के बाद विभाग के कर्मचारी उसकी टोह लेने में जुटे हैं. वैसे घटना शुक्रवार की रात की है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि देर रात कुतों के भौंकने की आवाज आय़ी. जिसके बाद कुछ ग्रामीणों ने अपने घरों से हाथी को सड़क पर विचरण करते देखा. लेकिन किसी तरह की गतिविधि नहीं की. सुबह स्थानीय दुकानदारों ने जब सीसीटीवी फुटेज जांच की तो पाया कि देर रात हाथी मेन रोड पर विचरण कर रहा है. हाथी को देखकर कुते भौंक रहे हैं. इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण एवं दुकानदारों में डर समा गया है. ज्ञात हो कि  कुदादा क्षेत्र जंगल एवं पहाड़ का क्षेत्र है. संभावना जतायी जा रही है कि जंगली हाथी संभवतः दलमा पहाड़ अथवा नरवा पहाड़ के जंगल से भटकर इस ओर आ गया हो.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विधायक पूर्णिमा साहू ने किया नए वॉटर कनेक्शन कैंप का उद्घाटन

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई कब्रिस्तान के समीप जंगल में पेड़ से लटकी मिली 17 वर्षीय लड़की की लाश, अनहोनी की आशंका

जमशेदपुर : जुगसलाई के पंछी मोहल्ला स्थित काबली कब्रिस्तान के पास मंगलवार को पेड़ से लटके मिले युवती के शव के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. मृतका…

Spread the love

Jamshedpur : अर्चना दुबे की जीत पर बधाई देने वालों का तांता, 17 को जुगसलाई प्रदीप मिश्रा चौक से निकलेगा विजय जुलूस

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित अर्चना दुबे को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में ज्योंहि उनके निर्वाचित होने की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time