CA Mock Test: सीए इंटर और फाइनल के लिए मॉक टेस्ट सीरीज 8 मार्च से शुरू

जमशेदपुर : द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई में होने वाली सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के लिए मॉक टेस्ट सीरीज शुरू कर दी है. इस मॉक टेस्ट सीरीज का उद्देश्य छात्रों को बेहतर तैयारी और परीक्षा के लिए आत्मविश्वास प्रदान करना है.

इंटरमीडिएट और फाइनल के लिए अलग-अलग शेड्यूल

इंटरमीडिएट के लिए पहली मॉक टेस्ट सीरीज 8 से 19 मार्च तक आयोजित होगी, जबकि दूसरी सीरीज 26 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगी. सीए फाइनल की पहली टेस्ट सीरीज 10 से 21 मार्च तक होगी, और दूसरी सीरीज 3 से 14 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी.

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और टेस्ट का समय

सीए छात्र बीओएस एक्टिविटी पोर्टल (BOSLIVIE.ICAI.ORG) पर रजिस्टर कर प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. इंटरमीडिएट के मॉक टेस्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगे, जबकि फाइनल के मॉक टेस्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे.

उत्तर 48 घंटे में उपलब्ध

मॉक टेस्ट के प्रश्नपत्र डाउनलोड करने के बाद, छात्रों को 48 घंटे के भीतर उत्तर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे अपनी तैयारी का आकलन कर सकें और सुधार कर सकें.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Womens University और MTMC के बीच MOU के लिए विभाग का पूर्वावलोकन

Spread the love

Related Posts

Gua :  डीएवी पब्लिक स्कूल चिरिया में हवन-पूजन का आयोजन

हवन के साथ मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ध्वनि तरंगित होती है : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :  डीएवी पब्लिक स्कूल चिरिया में हवन का आयोजन स्कूल के…

Spread the love

Bahragora : सांसद पुत्र कुणाल महतो ने सरस्वती शिशु मंदिरों को कंप्यूटर भेंट कर विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा

बहरागोड़ा : शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक क्रांति लाने के उद्देश्य से सांसद पुत्र सह सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल महतो ने शनिवार को एक सराहनीय पहल करते हुए सरस्वती शिशु विद्या…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time