शराब दुकान के आठ कर्मचारियों पर 71 लाख रुपए गबन, धोखाधड़ी, दस्तावेज से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

डब्ल्यूटीएल एंड एनआईएस कंपनी ने चाकुलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई.

Chakulia : चाकुलिया के नया बाजार स्टेशन के पास डब्ल्यूटीएल एंड एनआईएस कंपनी ने सरकारी शराब की दुकान के आठ कर्मचारियों पर गबन, धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. कंपनी ने कर्मचारियों पर 71 लाख रुपए का गबन करने, धोखाधड़ी और सरकारी दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में चाकुलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई  है.  यह प्राथमिकी कंपनी के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर सह फील्ड मैनेजर आनंद अर्मित राज ने दर्ज कराई है. हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें : गोपालपुर में बंद घर से चोरी का आरोपी धराया, सामान भी बरामद

मामले की छानबीन की जा रही है – थाना प्रभारी

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर आनंद अर्मित राज के अनुसार, सरकार ने शराब दुकान को संचालित करने के लिए जुलाई 2023 में अधिकृत किया था. इसके बाद से अब तक  शराब दुकान के कर्मचारियों ने 71 लाख रुपए का गबन किया है. दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ भी की है. इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. शराब दुकान के कर्मचारी ठाकुर प्रसाद महतो (भोरलिंग थाना, चांडिल), रवि कुमार (उकरी बाजार, थाना मेहंदिया, जिला अरवल, बिहार), पिंटू यादव (मथराम दीघा, थाना मदनपुर, औरंगाबाद), अखिलेश प्रसाद गुप्ता (जलवन, थाना मदनपुर, औरंगाबाद), विक्की गुप्ता, देवाशीष दास, सोनू सिंह, प्रवीण कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.  इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : चाकुलिया हवाई पट्टी पर फैले कचरे की नपं प्रशासन ने सफाई करवायी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time