Chaibasa: कार्तिक पूर्णिमा पर कारो नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

गुवा:  कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गुवा बाजार स्थित कारो नदी के तट पर उमड़ पड़ी। सुबह 3 बजे से ही लोग स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे।

 

महिलाएं, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में भगवान विष्णु और भगवान शिव की आराधना करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने कागज और केले के छिलके से बनी छोटी-छोटी नावों में दीप जलाकर नदी में प्रवाहित किए और अपने परिवार, समाज एवं देश की खुशहाली की कामना की।

स्नान के बाद श्रद्धालु कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर पहुंचे। भारी भीड़ के बावजूद सभी भक्त कतारबद्ध होकर पूजा-अर्चना करते रहे। उन्होंने भगवान शिव को दूध, बेलपत्र और गंगाजल अर्पित कर मंगल कामना की। मंदिर परिसर हर तरफ “हर हर महादेव” और “जय श्री हरि” के जयघोष से गुंजायमान रहा।

 

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के महामंत्री एवं समाजसेवी अन्तर्यामी महाकुड ने बताया कि विष्णु पुराण के अनुसार कार्तिक माह में भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इस समय उनकी पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इस माह में दान-पुण्य और पूजा-अर्चना करने से जीवन में खुशियों का वास होता है।

 

स्थानीय स्वयंसेवकों ने आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं संभाली, वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। दीपों की रौशनी और श्रद्धालुओं की भक्ति से कारो नदी तट पर दृश्य अत्यंत मनमोहक था।

 

कार्तिक पूर्णिमा पर यह पावन स्नान पर्व श्रद्धालुओं के लिए आस्था और अध्यात्म का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है।

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाती है – गोविंद दास शास्त्री

    मुहुलडिहा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, 301 कन्याएं शामिल हुईं कलश यात्रा में भक्ति, उल्लास और श्रद्धा के साथ निकली भव्य कलश यात्रा पोटका : पोटका…

    Spread the love

    Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

    रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *