Jamshedpur: जमशेदपुर में प्रेम विवाह का दुखद अंत, दो बच्चों की मां ने दी जान – पति फरार

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम गीता सोना बताया गया है। घटना के वक्त उसके पति सोनू सिंह घर से मजदूरी के लिए बाहर गए थे, जबकि घर पर केवल दोनों छोटे बच्चे मौजूद थे।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

गीता के पिता कृष्ण बाग ने बताया कि करीब सात साल पहले गीता का प्रेम संबंध सोनू सिंह से हुआ था, जो फेरी का काम करता था। दोनों ने घर से भागकर दिल्ली में विवाह कर लिया था। करीब आठ महीने पहले ही गीता अपने पति और बच्चों के साथ जमशेदपुर लौटी थी।

परिजनों का कहना है कि सोमवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। अगले दिन गीता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसके दो बच्चे हैं — एक सात साल का और दूसरा ढाई साल का।

बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने पर जब सोनू घर लौटा तो उसने गीता को फांसी पर लटका देखा। उसने परिजनों को सूचना दी और शव को फंदे से उतारने में मदद की, लेकिन थोड़ी देर बाद टेंपो बुलाने का बहाना बनाकर वह मौके से फरार हो गया।
कदमा थाना पुलिस ने बताया कि फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पति के फरार होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bihar: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, JDU नेता निरंजन कुशवाहा के बड़े भाई समेत पत्नी-बेटी की गई जान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time