Chaibasa: SAIL गुवा एवं चिड़िया की कमान संभालेंगे चंद्रभूषण कुमार, मजदूर संघ ने दी बधाई

गुवा:  SAIL किरीबुरु में कार्यरत मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार को गुवा एवं चिड़िया माईंस अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। कुमार को उनकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के पदाधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मालूम हो कि चंद्रभूषण पूर्व में गुवा यांत्रिकी विभाग में ही बतौर महाप्रबंधक वर्षो तक सेवारत थे। हाल ही में उन्हे पदोन्नति देकर सेल गुवा से सेल किरीबुरु बतौर मुख्य महाप्रबंधक भेजा गया था। चंद्रभूषण ने गुवा सेल में अपने कार्यकाल के दौरान उत्पादन बढ़ाने, कर्मचारियों के कल्याण और कार्यस्थल के बेहतर वातावरण निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था.

गौरतलब है इससे पूर्व मुख्य महाप्रबंधक पद पर कार्यरत कमल भास्कर को छत्तीसगढ़ में कार्यकारी निदेशक बनाया गया था, जिसके बाद से यह पद रिक्त था।

मजदूर संघ के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में गुवा सेल नई ऊंचाइयों को छूएगा और मजदूर हित में लाभकारी साबित होगा।
बधाई देने वालों में यूनियन के कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे. जिन्होंने उनके प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारी में केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़, सिकंदर पान, किशोर सिंह, राजेश यादव, चंद्रिका खण्डाईत, नेपा स्वर्णकार सहित अन्य मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: गुप्त सूचना के आधार पर कपाली पुलिस की बड़ी सफलता, 81 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों पकड़ाया तस्कर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची धालभुम क्लब में धूमधाम से मना जीण माता का भव्य 20वां वार्षिक महोत्सव, महा मंगल पाठ में शामिल हुई 1501 महिलाए

गोरया की महारनी हैं जिसे मैं प्यार करता हुॅ…. जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालुगण जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्धारा साकची धालभुम क्लब मैदान…

Spread the love

Potka : रामनवमी के पहले खराब चापानलों की मरम्मत शुरू, राहगीर व श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

पोटका : हाता चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप खराब पड़े चापाकल की मरम्मत शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कराई गई। स्थानीय लोगों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time